PATNA: राजधानी पटना में ब्लैकआउट के दौरान अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। 15 मिनट के ब्लैकआउट का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने एक दुकानदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और उजाला होने से पहले मौके से फरार हो गये। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में स्थित अपनी दुकान पर बैठे मसाला कारोबारी पिंटू उर्फ बड़का मसाला कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ब्लैकआउट का फायदा उठाते हुए शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया।
अपराधियों ने कारोबारी के सिर में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।