ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Patna Crime News: पटना पुलिस और बालू माफिया के बीच मुठभेड़, AK47 समेत...

Patna Crime News: पटना पुलिस और बालू माफिया के बीच मुठभेड़, AK47 समेत 160 राउंड गोलियां बरामद; चार बदमाश अरेस्ट

Patna Crime News: पटना के बिहटा और मनेर इलाके में बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में AK-47 समेत हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद दो माफिया गिरफ्तार हुए। पुलिस ने 31 नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

24-Aug-2025 03:30 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने बिहटा और मनेर इलाके में बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोन नदी किनारे चलाए गए इस विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को AK-47 राइफल, अन्य हथियारों और कई जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है।


इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की बालू माफियाओं से मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से चार बालू माफियां को गिरफ्तार भी किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई तब तेज की गई जब बिहटा थाना क्षेत्र के केलहनपुर गांव में बालू माफियाओं ने पटना पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था। 


इस हमले में पुलिस वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद पटना जिले के कई थानों की पुलिस ने गांव में कैंप कर लिया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस पूरे अभियान का नेतृत्व पटना एसएसपी और सिटी एसपी कर रहे हैं। 


पुलिस ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि बालू माफिया से जुड़े कुख्यात अपराधियों का जमावड़ा गांव में हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की रात छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने इस मामले में 31 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना