Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक फल कारोबारी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। हालांकि, गोली कारोबारी की बजाय उसके एक कर्मचारी (स्टाफ) को लग गई।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना