Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
26-Dec-2025 03:14 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत अनीसाबाद इलाके में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। देर रात अज्ञात चोरों ने एक मेडिकल दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख 25 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल दुकान के मालिक रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ले से नकदी गायब मिली और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद तुरंत गर्दनीबाग थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि चोरों ने पहले दुकान की रेकी की थी और फिर सुनसान समय में वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में एक से अधिक संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जो कुछ ही मिनटों में नकदी समेटकर फरार हो जाते हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और उसकी मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि चोरों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
इस चोरी की घटना के बाद अनीसाबाद इलाके के दुकानदारों में डर और नाराजगी दोनों देखी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से रात की गश्ती बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों और दुकानदारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।