ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार

Home / crime / पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर...

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

Patna Gold Loot Case: पटना के दानापुर में कस्टम अधिकारी बनकर 15 किलो सोना लूटकांड का पर्दाफास करने के लिए SIT का गठन किया गया है. लूटे गए सोना की कीमत 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

06-Apr-2026 04:01 PM

By FIRST BIHAR

Patna Gold Loot Case: पटना के दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में कस्टम अधिकारी बनकर आए बेखौफ अपराधियों ने गुजरात के कारोबारी से करीब 15 किलो सोना लूट लिया था। लूटे गए सोने की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस बड़ी लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। अब पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की गठन कर दिया है।


दरअसल, गुजरात के एक बड़े सोना व्यापारी के दो कर्मचारी पटना आए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर उनके पास पहुंचे। जांच और कार्रवाई का झांसा देकर बदमाशों ने सोना अपने कब्जे में ले लिया और मौके से फरार हो गए। 


जब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ, तब उन्होंने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार की देर रात पटना एम्स- नौबतपुर मार्ग से लूटे गए खाली बैग को तो बरामद कर लिया लेकिन उसमें रखा सोना गायब था। पटना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के उद्भेदन के लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है और जांच जारी है।