BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
11-Nov-2020 07:38 AM
DESK : मर्डर की वारदात का एक दिल दहला देने वाला मामाल उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है. एक शख्स की पत्नी के साथ छेड़खानी हुई तो उसे इतना गुस्सा आया कि उसने तीन लोगों के साथ मिलकर छेड़खाना करने वाले का सिर काट दिया और उसे 4 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया.
पुलिस ने इस मर्डर केस का भांडाफोड़ करते हुए महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद इस मामले का खुलासा आरोपी निकोलस ने किया. उसने बताया कि राजू स्वांसी ने मेरी पत्नी से छेड़खानी की थी, इसके विरोध में उसने राजू की हत्या फावड़े से काटकर कर दिया, धड़ कहीं और सिर को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था. इसमें निकोलस की पत्नी ने भी साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया.
ये सभी एक साथ मुर्गी फॉर्म में काम करते थे. मृतक राजू स्वांसी ने निकलोस की पत्नी से छेड़खानी व जबरदस्ती की तो पत्नी ने विरोध किया. निकोलस को जानकारी हुई तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले चाकू से गला काटने की कोशिश की. चाकू से गला नहीं कटा तो फावड़े से सिर को काटकर अलग कर दिया. राजू झारखंड के खूंटी जिले के लॉन्तुप का रहने वाला था.
इस बारे में पुलिस ने बताया कि 2 नवंबर को एक सिर कटी लाश रामपुर कारखाना थाना इलाके में मिली थी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि एक व्यक्ति जो रांची का रहने वाला है वह 2 तारीख को घटनास्थल पर आया था. इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. यह सभी झारखंड के रहने वाले हैं और देवरिया में स्थानीय रूप से एक पॉल्ट्री फॉर्म में काम करते थे.