ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / ICU में बीमार युवती के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी निकले हॉस्पिटल के स्टाफ

ICU में बीमार युवती के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी निकले हॉस्पिटल के स्टाफ

28-Jan-2021 09:11 PM

DESK: हॉस्पिटल के आईसीयू में बीमार युवती के साथ गैंगेरप की घटना हुई है. जिस हॉस्पिटल में युवती भर्ती थी उसके दो स्टाफ ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना हरियाणा के पानीपत की है.

26 जनवरी की रात घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीमार युवती को मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की असंध रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था. 26 जनवरी की रात ही हॉस्पिटल के स्टाफ मंजीत और सुनील ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. दोनों आरोपी चादर चेंज करने के बहाने युवती के पास गए थे. 

सीसीटीवी में दिखे दोनों स्टाफ

जब सुबह में युवती के परिजन पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन हॉस्पिटल में हंगामा करने लगे. हॉस्पिटल प्रबंधन और पुलिस ने जब सीसीटीवी देखा तो दोनों आरोपी स्टाफ उसमें दिख रहे है. दोनों चादर चेंज करने के बाद एक घंटे तक दोनों युवती के पास खड़े रहे. जिसके बाद पुलिस ने एक स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा आरोपी फरार है. इस घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है. दूसरे फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.