CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
14-Mar-2025 08:13 AM
By First Bihar
PATNA: अगजा के दिन पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके में गुरुवार की देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई। तभी वहां से गुजर रही एक महिला को गोली लग गयी। वही दूसरी घटना पटना से सटे नौबतपुर की है जहां देर रात गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गयी जबकि 2 लोग गोली लगने से घायल हो गये।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचा गया।
पटना के नौबतपुर में अपराधियों ने घर के बाहर बैठे चाचा और दो भतीजे को गोली मार दी। इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गयी जब कि दोनों भतीजा घायल हो गया। सूचना मिलने बाद बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर भी अपराधियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद किया गया।
पटना के नौबतपुर में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जहां नौबतपुर थानाक्षेत्र के छोटकी टगरेला गांव में घर के बाहर बैठे चाचा और दो भतीजा को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान घायल चाचा ललन प्रसाद की मौत हो गई जबकि घायल दो भतीजा प्रेमजीत और प्रेम का इलाज चल रहा है ।
घटना के संबंध मे पटना पश्चिम सरथ आर एस ने बताया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटकी टंग रैला गांव में गोलीबारी हुई है। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। अपराधियों का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में भी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी को एक पिस्टल और एक मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।