खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-Aug-2023 06:59 PM
By First Bihar
DESK: नूंह हिंसा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने नूंह हिंसा भड़काने के आरोपी बिट्टी बजरंगी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। बिट्टी बजरंगी गौ रक्षक बजरंग दल के फरीदाबाद इकाई का प्रमुख है, जिसपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
नूह में शोभायात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह लगातार पुलिस और यात्रा का विरोध कर रहे लोगों को चैलेंज करते हुए सुना गया था। इसके साथ ही बजरंगी पर आरोप है कि उसने मेवात के मुस्लिमों से विवादित बात कहकर उन्हें भड़काने की कोशिश की थी।
बता दें कि हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया था, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत 6 लोगों की जान चली गई थी।