Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
28-Jul-2025 07:27 PM
By First Bihar
SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले के कुख्यात एवं फरार / वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के इनामी वांछित अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
दरअसल नवगछिया जिले के भवानीपुर थाना, पटना एसटीएफ के साथ बैजनाथपुर थाना की संयुक्त छापामारी में 25,000 का इनामी वांछित और हत्यारा अपराधी को भवानीपुर से गिरफ्तार किया गया। जिनके ऊपर सहरसा और मधेपुरा जिले में चार संगीन मामले दर्ज हैं। हत्या, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमले के आरोपी बेचन यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
इस बाबत साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि नवगछिया जिले के भवानीपुर थाना और जिले के बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष के साथ पटना की एसटीएफ टीम को संयुक्त रूप से जानकारी मिली कि 25,000 का इनामी अपराधी बेचन यादव नवगछिया में चहल कदमी कर रहा है। सूचना के बाद एसआईटी टीम गठित हुई और छापामारी की गई। जिसमें बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव, वार्ड नंबर – 6 निवासी महेश्वर यादव के अपराधी पुत्र बेचन यादव की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई।
जिनके ऊपर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमले को लेकर मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास है। जिनमें उनके ऊपर सौरबाजार (बैजनाथपुर ओपी) थाना कांड संख्या – 785/23, सौरबाजार (बैजनाथपुर ओपी) थाना कांड संख्या – 184/22 के अलावे मधेपुरा जिले के घैलाढ थाना कांड संख्या – 370/22 और मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना कांड संख्या – 1213/24 दर्ज था। छापामारी टीम में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश ठाकुर, भवानीपुर थाना पुलिस टीम और एसटीएफ पटना की टीम संयुक्त रूप से शामिल रहीं।
