अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
03-Feb-2025 01:56 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Noida News: नोएडा में बैंक के एफडी के लिए आए एक व्यक्ति से फ्रॉड हुआ है। दो चेक लेकर युवक से पांच लाख रुपये की ठगी की गई है। दरअसल बैंक में एफडी के लिए पहुंचे एक व्यक्ति से दो चेक लेकर उससे 5 लाख रुपये एक महिला के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-58 थाने में पीएनबी मेटलाइफ के तत्कालीन रिलेशनशिप मैनेजर (RM) समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
रिलेशनशिप मैनेजर पर ऐसे और फ्रॉड करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने बताया कि असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार की शिकायत पर महेंद्र सिंह और धर्मवती पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक फरवरी 2024 में बंटी नाम का युवक बैंक पहुंचा था और उसने एफडी के लिए महेंद्र से बात की थी। उन्होंने 5 लाख रुपये की एफडी के लिए दो चेक लिए थे। इन चेक का प्रयोग करते हुए धर्मवती के अकाउंट में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। इस बारे में जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपी से बात करने की कोशिश की तो उसने नंबर बंद कर लिया।
जिसके बाद पीड़ित ने परेशान होकर बैंक में शिकायत दी। इसके बाद जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। इस घटना की जानकारी होने से पहले ही महेंद्र ने मई 2024 में नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि महेंद्र ने इस प्रकार की और भी घटनाएं की हैं। इस मामले में पुलिस लोगों का डेटा लीक करने के एंगल पर भी जांच कर रही है। दरअसल हाल ही में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में लोगों के पास पीएनबी मेटलाइफ का भी डेटा मिला था।