Nithari Case: नोएडा के चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव उत्तराखंड के हरिद्वार में फंदे से लटका मिला है। उसका शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान में मिला। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली पिछले कुछ दिनों से यहां चाय की दुकान चला रहा था।
जानकारी के अनुसार, चाय की दुकान के अंदर रस्सी के सहारे सुरेंद्र कोली का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम मंगरुखाल निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सुरेंद्र कोली दिसंबर 2025 में जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद वह हरिद्वार में रहकर चाय की दुकान चला रहा था। फिलहाल पुलिस उसकी मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
29 दिसंबर 2006 को नोएडा के निठारी इलाके में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे स्थित नाले से आठ बच्चों के कंकाल बरामद हुए थे। इसके बाद आसपास के नालों की तलाशी और खुदाई की गई, जिसमें कई और कंकाल मिलने की बात सामने आई थी।
इस मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली के खिलाफ कुल 19 मामले दर्ज किए गए थे। पंढेर को इनमें से दो मामलों में सजा हुई थी, जबकि सुरेंद्र कोली को निचली अदालत ने 13 मामलों में मौत की सजा सुनाई थी।
16 अक्टूबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरेंद्र कोली को 12 मामलों में बरी कर दिया था। वहीं, मोनिंदर सिंह पंढेर को भी उसके खिलाफ चल रहे दोनों मामलों में बरी कर दिया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था। अब सुरेंद्र कोली का शव हरिद्वार में मिलने के बाद पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर