सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
08-Sep-2025 11:53 AM
By SONU
NIA Raid in Bihar: बिहार के कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र के बालू घाट दुर्गापुर पंचायत में NIA की छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई सुबह 5:00 बजे से शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि MD अकलख, जो इस पंचायत का निवासी है, चेन्नई के एक जेल में बंद है।
स्थानीय पूर्व मुखिया मजबूर रहमान ने बताया, "हमारे गांव का एक लड़का काम करने के लिए चेन्नई गया था। हमें पता चला है कि उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, यह हमें नहीं पता। अकलख से किन लोगों ने बात की थी, इसकी जांच की जा रही है। वह चेन्नई में निर्माण कार्य से जुड़ा काम करता था।"
पूर्व मुखिया ने आगे बताया कि अकलख की गिरफ्तारी पुलवामा हमले के बाद हुई है। इससे पहले NIA की टीम कभी हमारे गांव में नहीं आई थी। अब इस छापेमारी के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं और लोग चिंतित हैं। कुछ लोग इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी मान रहे हैं, जबकि अन्य लोग इस कार्रवाई के पीछे के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं। NIA की टीम अपनी जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है।
बता दें कि पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं