Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
26-May-2023 03:57 PM
By First Bihar
RANCHI: उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का सुप्रीमो दिनेश गोप टेरर फंडिंग के मामले में 30 मई तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की रिमांड पर है. जिसके बाद नक्सली दिनेश गोप से NIA के साथ साथ विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी और अन्य जांच एजेंसियां भी पूछताछ कर रही है.
गुरुवार को झारखंड निवासी दिलेश गोप से जांच एजेंसियों ने पीएलएफआइ के बिहार माड्यूल की जानकारी ली. उससे जांच अधिकारियों ने जानना चाहा कि बिहार में वह किस तरह का आतंक फैलाना चाहता था और वहां उसकी आगे की क्या योजना थी. जहां जांच अधिकारीयों की पूछताछ का पूरा समंध पटना का टाइम बम कनेक्शन था.
गौरतलब हो कि 30 मार्च 2015 को पटना में भूतनाथ रोड के बहादुर हाउसिंग कालोनी स्थित MIG सेक्टर तीन के ब्लाक 12 स्थित फ्लैट 21 में रात के लगभग साढ़े नौ बजे टाइम बम फटने से पूरा इलाका दहल गया था. तात्कालिक SSP मनु महाराज ने नेतृत्व में पटना पुलिस ने मौके से दो टाइम बम भी बरामद किया था. जहां पुलिस को छानबीन में पता चला था कि लेवी वसूलने के लिए PLFI के अपराधियों ने वहां बम लाकर रखा था.
जिसेक बाद लगभग आधा दर्जन अपराधी पकड़े गए थे और उन लोगों ने ही बताया था कि वे पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के गुंडे हैं और उसी के कहने पर ही वे वहां अपने बिहार माड्यूल को मजबूत करने गए थे. लेकिन इससे पहले ही यह कांड हो गया. अब NIA दिनेश गोप से उस पूरी घटना से संबंधित जानकारी ले रही है.