PATNA : एके-47 और असलहा बरामद होने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह की परेशानी बढ़ गई है। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर फर्स्ट बिहार झारखंड आपको दे रहा है। बिहार पुलिस ने विधायक अनंत सिंह पर कार्रवाई के लिए एनआईए को पूरी जानकारी दी है। अनंत सिंह पर एनआईए शिकंजा कसने वाली है। https://www.youtube.com/watch?v=p5BAWDId3ps अनंत सिंह के यहां छापेमारी में एके-47 सहित अन्य हथियारों की बरामदगी से जुड़ी सारी रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय ने एनआईए को भेजी है। बिहार पुलिस का स्पेशल टास्क फोर्स और आतंक निरोधी दस्ता तुरंत अनंत सिंह के गांव लदमा बुलाया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=mJAfeN-WPPk&t=2s खबरों के मुताबिक एसटीएफ और एटीएस की टीम जल्द ही अनंत सिंह के गांव पहुंच जाएगी। लेकिन अनंत सिंह के लिए सबसे बड़ी मुश्किल एनआईए के जांच के घेरे में आ जाना होगा।