PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
06-Feb-2026 02:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार की एक होनहार नीट छात्रा के साथ हुए क्रूर अत्याचार और हत्या के मामले में इंसाफ़ की मांग को लेकर 8 फरवरी 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आयोजक नीट छात्रा हत्याकांड संघर्ष समिति का कहना है कि यह घटना केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटियों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।
मामले के अनुसार, छात्रा पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। उसके साथ दरिंदगी की गई और फिर इलाज के बहाने उसकी हत्या कर दी गई। शुरुआत से ही सच को दबाने की कोशिशें होती रहीं। जब छात्रा अचेत अवस्था में मिली, तब न तो उसके माता-पिता को समय पर जानकारी दी गई और न ही पुलिस को। इलाज के नाम पर उसे कई दिनों तक इधर-उधर रखा गया।
जब वह होश में आई और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताई, तो परिवार को डराया-धमकाया गया और चुप रहने का दबाव बनाया गया। पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांचों में दुष्कर्म की पुष्टि के बावजूद मामले को लगातार नकारा गया और एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई। पुलिस ने नाबालिग को बालिग बताया और संदिग्धों से पूछताछ नहीं की गई।
नीट छात्रा हत्याकांड संघर्ष समिति ने बताया कि यह धरना-प्रदर्शन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि इंसाफ़ की पुकार और चुप्पी तोड़ने के लिए किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि हर बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए लोगों की मौजूदगी जरूरी है। धरना-प्रदर्शन रविवार, 8 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे, जंतर-मंतर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।