बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
10-Apr-2025 01:18 PM
By FIRST BIHAR
NEET Paper Leak Case: चर्चित नीट यूजी पेपर लीक केस समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाले मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए राज्य सरकार ने इनाम की घोषणा कर दी है। संजीव मुखिया लंबे समय से फरार है और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर भारी भरकम पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। सरकार ने संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही नालंदा के शुभम कुमार और अरवल के रजकिशोर कुमार पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
इन दोनों के खिलाफ भी दो-दो संगीन कांड दर्ज हैं। आर्थिक अपराध इकाई की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुरस्कार की राशि की घोषित की है। पुरस्कार की घोषणा दो साल के लिए प्रभावी होगी। पुलिसकर्मी के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिक भी इस पुरस्कार के हकदार होंगे।
बता दें कि देश के चर्चित नीट यूजी पेपर लीक समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाला संजीव मुखिया पुलिस की गिरफ्त से अबतक बाहर है। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही है लेकिन कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। कहां जा रहा है कि संजीव मुखिया नेता में छिपा हुई है लेकिन पुलिस के पास उसका कोई इनपुट नहीं है।
लागातार कोशिश करने के बावजूद जब पुलिस को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने संजिव मुखिया पर इनाम का घोषित करने के लिए सरकार से अनुसंशा की। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया समेत तीन आरोपियों के ऊपर इनाम की घोषणा की है।