ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / crime / नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर जंगल में प्लांट किए...

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर जंगल में प्लांट किए गए 10 IED बरामद

14-Mar-2024 06:08 PM

By First Bihar

CHAIBASA: झारखंड पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा जंगल में प्लांट किए गए 10 शक्तिशाली आईईडी को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है। पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में पुलिस ने 10 आईईडी और गोइलकेरा से दो स्पाइक होल बरामद किया है।


दरअसल, झारखंड में लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों की कमर टूट गई है और वे अपना गुस्सा सुरक्षाबलों पर निकालने की फिराक में हैं। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने बम और स्पाइक होल की साजिश रची थी लेकिन समय रहते सुरक्षाबलों ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों ने सभी बमों को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।


वहीं पुलिस ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के बनाए गए दो स्पाइक होल को भी ध्वस्त कर दिया। बुधवार को सुरक्षा बलों ने सभी बम को बरामद किया और नष्ट कर दिया। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने सुरक्षा बलों ने अबतक नक्सलियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर चुके हैं। पुलिस की दबिश से नक्सली बैकफुट आ गए हैं।