ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / हार्डकोर नक्सली ने सहयोगी के साथ किया सरेंडर, सरकार ने घोषित कर रखा...

हार्डकोर नक्सली ने सहयोगी के साथ किया सरेंडर, सरकार ने घोषित कर रखा था 10 लाख का इनाम

23-Feb-2024 07:40 PM

By First Bihar

LATEHAR: झारखंड के लातेहार में 10 लाख के इनामी नक्सली ने अपने एक साथी के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जोनल कमांडर मनोहर परहिया उर्फ विमलेश परहिया और दीपक कुमार भुईयां उर्फ कुंदन ने जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेडर किया। 


मनोहर ने बताया कि झारखंड सरकार के नीति से प्रभावित होकर आज पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मनोहर परहिया उर्फ विमलेश 2004 में गांव के कुछ लड़कों के साथ भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हुआ था। साल 2010 में उसने भाकपा माओवादी संगठन को छोड़ दिया था और 2011 में जेजेएमपी में शामिल हो गया था। 2012 में उसे सबजोनल कमांडर बनाया गया। बाद में 2018 में मनोहर को जोनल कमांडर बना दिया गया था।


मनोहर के कहने पर पलामू के पांकी थाना निवासी दीपक कुमार भुईयां 2018 में जेजेएमपी से जुड़ा था। पुलिस के मुताबिक, मनोहर पर लातेहार और पलामू के विभिन्न थानों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और पुलिस की दबिश से परेशान नक्सली सरेंडर करने को विवश हो रहे हैं।