ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को...

Bihar Crime News: बिहार में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

Bihar Crime News: नवादा के मरुई गांव में स्कूली छात्रा से मारपीट के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहम्मद जीशान को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जबकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर थाने में केस दर्ज कराया।

05-Sep-2025 12:01 PM

By SONU

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड स्थित मरुई गांव में एक स्कूली छात्रा से मारपीट का मामला गंभीर हिंसा में बदल गया। मोहम्मद जीशान की छोटी बहन के साथ स्कूल में कुछ लड़कों ने मारपीट की। जब जीशान की मां ने इस घटना का विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।


इस मामले में जब मोहम्मद जीशान ने गांव के राजू साह से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राजू साह और उनके परिवार के 2–3 लोगों ने जीशान को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना पर आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जीशान को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी अन्य लोगों को सौंप दी गई। 


हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, राजू साह ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि जीशान ने पत्थर से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। जीशान की मां ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी, जबकि जीशान ने 6–7 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटते हुए और एक अन्य व्यक्ति के सिर से खून बहते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- सोनु कुमार, नवादा