ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली फेरी वाले की जान, क्यों दी मौत की खौफनाक सजा?

Bihar Crime News: नवादा में फेरी वाले कपड़ा कारोबारी मोहम्मद अतहर हुसैन की भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर जान ले ली. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar Crime News

13-Dec-2025 03:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक भयावह घटना सामने आई है। रोज़ी-रोटी के लिए गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले एक कपड़ा कारोबारी की बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित ने जान की भीख मांगी, गिड़गिड़ाता रहा, चीखता रहा, लेकिन हैवान बनी भीड़ का दिल नहीं पसीजा।  


मृतक की पहचान नालंदा जिले के लेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गगनडीह मोहल्ला निवासी मोहम्मद अतहर हुसैन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। अतहर पिछले 20 वर्षों से नवादा और आसपास के इलाकों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।


यह घटना 5 दिसंबर 2025 की है। अतहर डुमरी गांव से फेरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भट्टा गांव के पास 5 से 7 युवकों ने उन्हें रोक लिया। शुरुआत में मारपीट हुई और फिर यह हिंसा धीरे-धीरे हैवानियत में बदल गई। आरोपियों ने न केवल उनका सामान छीना बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटा।


मौत से पहले दिए गए बयान में अतहर ने बताया कि हमलावरों ने उनके सीने पर चढ़कर छलांग लगाई, लोहे की रॉड से पैरों पर वार किया, जिससे एक पैर टूट गया। इतना ही नहीं, उनके कपड़े उतरवा दिए गए और लगातार मारपीट की गई।  


परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने गर्म लोहे की रॉड से उनके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। उनकी उंगलियां और हाथ तोड़ दिए गए। देखते ही देखते हमलावरों की संख्या बढ़कर 15 से 20 हो गई और सब इस बर्बरता में शामिल हो गए। घंटों तक अतहर सड़क किनारे तड़पते रहे।  


काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अतहर को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर पर गंभीर जख्म और अंदरूनी चोटें ही उनकी मौत का कारण बनीं।