मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Feb-2025 07:17 PM
By SONU KUMAR
Bihar Crime News: खबर नवादा से है, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नवादा शहर के वीआईपी कॉलोनी स्थित यादव चौक के समीप किराए के मकान में यह घटना हुई है।
मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो डीआरडीए में डीआरपी (जिला साधनसेवी) के पद पर तैनात थे। वह मूल रूप से जहानाबाद के भरथुआ गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी जुली कुमारी कोर्ट में राइटर के पद पर तैनात है।
सोमवार को जितेंद्र कुमार अपने तय समय से ऑफिस नहीं पहुंचे तो, उनके ऑफिस के लोगों ने उनकी पत्नी को फोन किया। जहां उनकी पत्नी जब किराए के मकान में पति को देखने गई तो उनके कमरा अंदर से बंद पाया गया। घर मे वो अपनी बच्ची के साथ थे। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। जहां मकान मालिक ने डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाया और जब दरवाजा खुला तो वह फंदे पर लटके हुए पाए गए।
इस घटना को देखकर सभी अचंभित रह गए। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची जहां फोरेंसिक की टीम ने रूम से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा की है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल उनके घर वालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।