ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में सुबह-सुबह 19 लाख की लूट से हड़कंप, अंधाधुंध...

Bihar Crime News: बिहार में सुबह-सुबह 19 लाख की लूट से हड़कंप, अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका

27-Jan-2025 01:09 PM

By First Bihar

Bihar Crime News:  बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है, जहां शाहपुरा थाना के पांच सौ मीटर की दूरी पर बेलगाम अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करके लगभग 19 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।


घटना के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तमाम पुलिस पदाधिकारी और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


जख्मी पशु व्यवसायी को मेडिकल अस्पताल पावापुरी में भर्ती कराया गया है। एक गोली लगने की बात सामने आ रही है। जहां जख्मी का पहचान खगड़िया जिला के मानसी गांव के रहने वाले पशु व्यवसायी सरवर मास्टर के रूप में किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग घटना की जानकारी प्राप्त करने के लिए इकट्ठा हो गए हैं और पुलिस की जांच का इंतजार कर रहे हैं। 


मौके पर डीएसपी महेश चौधरी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर जानकारी दी है कि 8 खोखे और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है और आगे की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। 19 लाख रुपये की लूट की बात को उन्होंने कहा कि अभी कितनी रुपये की रकम लूट की गई है, इसके बारे में विस्तार से बाद में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, मौके पर डीएसपी मामले की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बना दी गई हैं।