बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश
14-May-2023 12:38 PM
By First Bihar
DESK: हैरान कर देने वाली खबर गुरुग्राम से सामने आई है, जहां एक नौकर ने मालिकन के बेडरूम में स्पाई कैमरा लगाकर उसका गंदा वीडियो बना लिया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वीडियो को डिलीट करने के एवज में नौकर अपनी मालकिन से दो लाख रुपए मांग रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि गुरुग्राम सेक्टर-40 थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से अपने घर में नौकर रखा था। इसी बीच एक दिन आरोपी नौकर मालकिन के बेडरूम में पहुंचा और वहां स्पाई कैमरा लगा दिया और चुपके से महिला का गंदा वीडियो बना लिया। महिला की इस बात जी की जानकारी तब हुई जब वह अपने बेडरूम की सफाई कर रही थी।
बेडरूम से स्पाई कैमरा मिलने के बाद महिला ने बदनामी के डर से नौकर शुभम कुमार के खिलाफ कोई सख्त कार्रनाई नहीं की और उसे नौकरी से निकाल दिया। कुछ दिन बाद आरोपी शुभम महिला के पास पहुंचा और उसका अश्लील वीडियो दिखाकर उससे दो लाख रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।