Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
27-Jul-2025 08:44 PM
By First Bihar
BETTIAH: नरकटियागंज से सटे हरदिया मोहल्ले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय एक छात्रा को उसकी ही सहेली ने नशीला पदार्थ देकर दरिंदगी के जाल में फंसा दिया। इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और षड्यंत्र रचने वाली किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान की एक लड़की ने उसे विश्वास में लेकर मिठाई दी, जिसमें नशा मिला हुआ था। मिठाई खाने के बाद छात्रा अचेत हो गई। इसके बाद सहेली ने छात्रा को चुपचाप एक युवक के हवाले कर दिया। आरोपी युवक चांदसी पासवान छात्रा को बाइक से अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बाद में छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर स्थिति में बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में छात्रा का इलाज जारी है। मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी।
घटना की जानकारी मिलते ही नरकटियागंज थाने की पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक चांदसी पासवान और षड्यंत्रकारी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट