पुलिस के कुत्ते ने दर्जनों की भीड़ में की कातिल भांजे की पहचान, गैस संचालक मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
NALANDA: गैस संचालक हत्याकांड का नालंदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. इस कांड को सुलझाने में लगी पुलि
✍ Admin
शेयर
NALANDA: गैस संचालक हत्याकांड का नालंदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. इस कांड को सुलझाने में लगी पुलिस को डॉग स्क्वॉयड ने काफी मदद की और इसी की मदद से पुलिस ने इतने कम समय में इस मर्डर कांड का खुलासा कर दिया.
भांजा ही निकला हत्यारा
घटना शहर के नगरनौसा थाना इलाके के सैदनपुर गांव की है जहां शनिवार को गैस एजेंसी संचालक की गला दबकार हत्या कर दी गई थी. पुलिस अभी इस हत्याकांड के सूत्रों को जोड़ ही रही थी कि एक खुलासे ने उसे भी हैरान कर दिया. दरअसल हत्याकांड की कड़ियों को खोलने में लगी नालंदा पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड का सहारा लिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुत्ते की मदद से लोगों की पहचान करायी और कुत्ते ने जिस आदमी की पहचान की उसे देखकर सहसा पुलिस को भी भरोसा नहीं हुआ.
कुत्ते ने की आरोपी की पहचान
जी हां गैस संचालक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना सगा भांजा ही निकला. पुलिस के कुत्ते ने एक नहीं बल्कि दो बार आरोपी की पहचान की और जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो सारी बातें खुलकर सामने आ गईं. दरअसल रुपए के विवाद में भांजे ने ही अपने चार साथियों के साथ मिलकर गैस संचालक की पहले तो जमकर पिटाई की और फिर बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
नालंदा से राज की रिपोर्ट