NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. यहां बीजेपी नेता को गोली मारी गई है. बीजेपी नेता संजय सागर को गोली मारी गई है. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बिहारशरीफ रेफर किया गया है. संजय सागर बीजेपी कला संस्कृति मोर्चा से जुड़े हुए हैं.
घटना नालंदा के हिलसा थाना इलाके की है. यहां बीजेपी नेता संजय सागर को गोली मारी गई है. घटना के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. गोली लगने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया है. यहां भी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें पटना के PMCH में रेफर कर दिया गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना को अपराधियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में एनडीए से जुड़े नेता को गोली मारे जाने के बाद लोग दहशत में है.