ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में आरजेडी नेता की पिटाई पर भारी बवाल, मारपीट...

Bihar Crime News: बिहार में आरजेडी नेता की पिटाई पर भारी बवाल, मारपीट और गोलीबारी के बीच फूंक दी बाइक; पुलिस टीम पर पथराव

Bihar Crime News: नालंदा के रक्सा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस पर पथराव किया। घायल युवक खुद को राजद नेता बता रहा है।

21-Jul-2025 02:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस हिंसक झड़प में एक आरजेडी नेता घायल हो गया हैं। घायल को इलाज के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल आरजेडी नेता हेमंत कुमार ने बताया कि गांव में पिछले दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह इस मामले को लेकर कई बार जनता दरबार भी गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सोमवार को विरोधी पक्ष के लोग गांव में आकर मारपीट करने लगे और गोलीबारी की, जिसमें एक गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई।


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी और एक बाइक में आग लगा दी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया।


हालांकि, हिलसा डीएसपी गोपाल कृष्णन ने गोली लगने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर सिर्फ मारपीट की घटना हुई है। घायल युवक खुद को राजद का नेता बता रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।