काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
11-Oct-2025 01:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चुल्हन बिगहा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत में हैं।
मृतका की पहचान विकास कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और घर को सील कर फोरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया।
मृतका के पिता संजय गोप, जो हिलसा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि रात 12 बजे दामाद विकास कुमार ने फोन पर सूचना दी कि "आपकी बेटी मर गई है", और फिर तुरंत फोन काट दिया। जब दोबारा कॉल किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।
मृतका के भाई पिंटू कुमार ने बताया कि विकास कुमार शराब और नशे का आदी है। शादी के समय दहेज में ₹12 लाख नकद, एक अपाचे बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, और कई अन्य सामान दिए गए थे। शादी को मात्र दो साल हुए थे।
परिवार ने बताया कि सुनीता की शादी के बाद उसे दो संतानें हुईं, लेकिन दोनों की समय से पहले मौत हो गई थी। दशहरा खत्म होने के पांच दिन बाद, विकास कुमार ने खाने-पीने की परेशानी का बहाना बनाकर सुनीता को मायके से अपने साथ वापस ले गया था।
इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है। ससुराल पक्ष के सभी लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।