छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
01-Apr-2026 06:55 PM
By First Bihar
NALANDA:नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो लोगों को दबोचा गया था। इस मामले में कुल 8 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी नालंदा एसपी भारत सोनी ने दी।
वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करते हुए नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ किया है। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरस किया गया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को पहले गिरफ्तार किया फिर मंगलवार की रात 6 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि घटना बीते 26 मार्च की है, जब पीड़िता किराने की दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। तभी मनचलों ने घिनौना काम किया।
बताया जाता है कि पीड़िता विवाहित होने के बावजूद अपने ससुराल में नहीं रह रही थी, जिसके कारण गांव के कुछ दबंगों की नजर उस पर थी। रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने युवती को घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जब महिला ने शोर मचाया और विरोध किया तब आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया।
इतना ही नहीं शर्मनाक कृत्य का वीडियो बना उसे शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी महिला को भद्दी गालियां देते और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते नजर आ रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शैलेश कुमार, दशरथ चौधरी, रंजन पासवान, सचिन कुमार, डोमन पासवान और सोनू कुमार शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सूरज की रिपोर्ट