ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: नशेड़ी बेटे ने खेला खूनी खेल, शराब के लिए पैसे...

Bihar Crime News: नशेड़ी बेटे ने खेला खूनी खेल, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मां का गला रेत दिया

Bihar Crime News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक नशेड़ी युवक ने अपनी ही बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी ने मां का गला रेत डाला।

15-Feb-2025 05:32 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में एक नशेड़ी युवक ने खूनी खेल खेला है। मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो सनकी ने धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है।


मृतक महिला की पहचान सबलपुर गांव निवासी 75 वर्षीय साखो देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साखो देवी अपने परिवार के साथ राजगीर में रहती थीं। उनके बेटे अजीत उर्फ बंडा को नशे की बुरी लत थी और वह हर वक्त वह नशे में धुत रहता था। नशा करने के लिए अक्सर मां से पैसे की डिमांड करता था।


इसी बीच जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो गुस्से से पागल नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से बुजुर्ग मां का गला रेतकर उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, तभी लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।


पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है तो कैसे लोगों को शराब मिल रही है। एक तरफ जहां जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा रही है तो वहीं शराब के आदि हो चुके लोग उसके लिए अपने ही लोगों की जान ले रहे हैं।