ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: लव, सेक्स और धोखा, शादी का झांसा देकर सेना की...

Bihar Crime News: लव, सेक्स और धोखा, शादी का झांसा देकर सेना की लेडी सोल्जर का यौन शोषण, दो बच्चों के पिता ने ठग लिए 14 लाख

05-Mar-2025 06:38 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के शेखपुरा से लव, सेक्स और धोखा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शातिर ने सेना की महिला जवान को झांसा देकर पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया और कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद उसके खाते से 14 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित महिला जवान ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, दो बच्चों के पिता आयुष कुमार गौतम ने सोशल साइट पर अपनी गलत प्रोफाइल बनाकर खुद को कुंवारा बताया और झारखंड की रहने वाली सेना की महिला जवान को शादी का झांसा देकर में अपने जाल में फंसा लिया। साल 2020 में सोशल साइट पर उसकी आयुष से पहचान हुई थी। इसके बाद, उनकी बातचीत बढ़ी और नंबर का आदान-प्रदान हुआ। 


साल 2021 में जब महिला सेना में भर्ती हो गई, तो आयुष ने शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया। पीड़िता ने बताया कि वह उसके झांसे में आ गई और मिलने के लिए उसके घर चली गई। वहां युवक ने उसे अकेला पाकर यौन संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता का सैलरी से जुड़ा एसबीआई बैंक खाता और सीम कार्ड ले लिया और दो साल में चार लाख रुपये निकाल लिए। 


साल 2023 में बिजनेस के नाम पर आऱोपी ने महिला से 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने बैंक से लोन लेकर यह राशि उसे दी, लेकिन इसके बाद युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया। पीड़िता ने जब युवक की जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। इसके बाद, उसने शेखपुरा के नगर थाना में केस दर्ज कराया है। 


जानकारी के मुताबिक, आरोपी आयुष कुमार गौतम ठगी करने में माहिर है और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।