नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
09-Apr-2025 06:12 PM
By First Bihar
MOTIHARI: प्रेमी को हासिल करने और उसे अमीर बनाने के लिए एक शादीशुदा महिला गांजा तस्कर बन गयी। अंजली नाम की विवाहिता अपने आशिक को करोड़पति बनाना चाहती थी। उसका यह शौक था कि वह और उसका प्रेमी को कभी पैसे की दिक्कत ना हो इसलिए उसने नेपाल से गांजा मंगवाने लगी और उसे बेचने लगी। देखते ही देखते महिला गांजा तस्कर बन गयी। लेकिन अमीर बनने का यह शौक उसे आज जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला की रहने वाली अंजली शादीशुदा है। शादी के बाद उसका एक लड़के से चक्कर चलने लगा। अपने आशिक के लिए पैसा जुटाने के लिए उसने गांजा बेचने का तरकीब निकाला। गांजा बेचते-बेचते वो गांजा तस्कर बन गयी। गांजा की खेत से डायरेक्ट वो डिस्ट्रीब्यूशन करने लगी। लेकिन इस बात की भनक गांव वालों तक को नहीं लगी। लेकिन अंजली का यह शौक ज्यादा दिन तक नहीं छिप पाया। इस बारे में किसी तरह पुलिस को भनक लग गयी। फिर क्या था पुलिस ने छापेमारी कर उसे गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आज अंजली अपनी करतूत पर आंसू बहा रही है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद गांव वाले और परिजन भी हैरान हैं.
कुछ देर के लिए पुलिस की बात पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बता दें कि अंजली की शादी कल्याणपुर के बैरागी टोला के रंजीत शाह से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच बराबर किसी ना किसी बात को लेकर अनबन होता रहता था। शादी के बाद अंजली एक लड़के से मोहब्बत करती थी। वो उसे दिलोजान से चाहती थी। पति से छिपकर वो अपने आशिक से मिला करती थी। जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो वो इसका विरोध किये तो इसी बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति उसे प्रेमी से मिलने से मना करता था लेकिन पत्नी उसकी बात को सुनने को तैयार नहीं थी। वो तो अपने आशिक को अमीर बनाने लगी थी।
पति और परिवारवालों को भी पता नहीं था कि अंजली गांजा की तस्करी करती है। जब कल्याणपुर थाने की प्रभारी जितेंद्र कुमार को इस बात की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गये। क्योंकि उन्होंने अभी तक अपने लिए या अपने घर परिवार के लिए गांजा तस्करी करते देखा था लेकिन अभी तक अपने प्रेमी के लिए गांजा तस्कर बनने किसी महिला को नहीं देखा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वो अपने प्रेमी की ख्वाहिश पूरा करने के लिए गांजा तस्कर बन गई। यह बात सुनकर हर कोई हैरान है। जिस व्यक्ति के साथ महिला की शादी हुई उससे वो अक्सर झगड़ा किया करती थी लेकिन प्रेमी के लिए गांजा तस्कर तक बनने को तैयार हो गयी। यही बात इलाके के लोग कर रहे हैं।
REPORT:- SOHRAB ALAM SAHIL, MOTIHARI