MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ और औराई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और औराई थाना पुलिस ने औराई थाना क्षेत्र के मधुबन बेशी गांव में एक किराना दुकान पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुन्नू कुमार को 4 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है।
इस मामले में औराई थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी। ग्रामीण एसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी औराई थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज है।