ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में चार दिनों से लापता ठेला चालक अनिल कुमार का शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News

12-Feb-2026 07:54 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर इलाके में गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आश्रम घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत सिकंदरपुर ओपी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया।


मृतक की पहचान 40 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो आश्रम घाट न्यू ब्राह्मण टोली का निवासी था। अनिल के पिता का नाम स्वर्गीय राजेंद्र सहनी था। वह पेशे से ठेला चालक था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अनिल की मृत्यु के बाद उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे रह गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों ने बताया कि अनिल पिछले चार दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार के सदस्यों ने सिकंदरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिजनों को उम्मीद थी कि वह सुरक्षित वापस लौट आएगा, लेकिन गुरुवार की सुबह नदी किनारे से उसका शव मिलने की खबर ने परिवार की सारी उम्मीदें तोड़ दीं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नदी किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


एक गरीब ठेला चालक की मौत से न्यू ब्राह्मण टोली इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है, क्योंकि अनिल ही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।