Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
04-Apr-2026 02:02 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिलवारा खोरमपुर मलंग चौक पर शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने बड़ी दुस्साहसपूर्ण घटना को अंजाम दिया। हथियारबंद तीन अपराधियों ने बिहार ग्रामीण बैंक से संबद्ध एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में घुसकर करीब 29,300 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिए। भागने के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पीड़ित CSP संचालक धीरेंद्र कुमार (पिता- स्व. महेश्वर प्रसाद सिंह, निवासी- बहिलवारा खोरमपुर) के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 11:40 बजे वह केंद्र पर मौजूद थे। इसी दौरान सरैया की तरफ से एक बिना नंबर की काले रंग की बुलेट पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों अपराधी हथियार से लैस थे और तेजी से दुकान के भीतर घुस आए। अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर धीरेंद्र कुमार को कब्जे में ले लिया और गल्ले में रखे 29,300 रुपये नकद निकाल लिए। अपराधी जाते-जाते काउंटर पर रखा मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी तेजी से अपनी बुलेट की ओर भागे। जब आसपास के दुकानदारों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने भीड़ की तरफ पिस्टल तान दी और दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायर कर दिया। गोलीबारी के कारण अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर तीनों अपराधी तुर्की की दिशा में फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि तीनों अपराधियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरैया इलाके में CSP लूट की सूचना प्राप्त हुई है। घटनास्थल पर एसडीपीओ (SDPO) सरैया पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।