ब्रेकिंग न्यूज़

होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के बाद मचा बवाल Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी

Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के चर्चित पुष्कर सिंह हत्याकांड में मुख्य शूटर लोकेश कुमार उर्फ लवकुश को STF और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि छात्र नेता की हत्या सोशल मीडिया पर फेसबुक पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद की गई थी।

28-Feb-2026 06:27 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज इलाके में हुए सनसनीखेज पुष्कर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्या के महीनों बाद, विशेष कार्य बल (STF) और मुजफ्फरपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इस मामले के मुख्य शूटर लोकेश कुमार उर्फ लवकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे 27 फरवरी 2026 को तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दबोचा।


पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार लोकेश कुमार उर्फ लवकुश कुख्यात 'छोटू राणा गैंग' का सबसे भरोसेमंद सहयोगी और एक ट्रेंड शार्प शूटर है। वह साहेबगंज थाना क्षेत्र का ही निवासी है। पुलिस की मानें तो पुष्कर सिंह की हत्या के बाद भी उसकी आपराधिक गतिविधियां थमी नहीं थीं। उसने मार्च 2025 में क्षेत्र के चर्चित यूट्यूबर मनी मेराज की टीम के सदस्य और कलाकार सैफुल अंसारी के घर पर भी फायरिंग की थी, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।


पुलिस अनुसंधान में हत्या की जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। पुष्कर सिंह की हत्या किसी पुरानी दुश्मनी या जमीन विवाद में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के विवाद के कारण हुई थी। जांच के अनुसार, फेसबुक पर पुष्कर सिंह और अपराधियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट और आपसी छींटाकशी इस कदर बढ़ गई कि अपराधियों ने पुष्कर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।


14 नवंबर 2024 को माधोपुर हजारी निवासी और सक्रिय छात्र नेता पुष्कर सिंह जब साहेबगंज ब्लॉक गेट के पास से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। पुष्कर के पिता राजेश कुमार सिंह ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या-574/24) दर्ज कराई थी।


इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इससे पहले एनआईए (NIA) और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य शूटर लोकेश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार, लोकेश की गिरफ्तारी से छोटू राणा गैंग को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और इस साजिश में शामिल पर्दे के पीछे के चेहरों की तलाश में जुटी है।