ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / crime / बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल...

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में CSP लूट मामले में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तीन अपराधियों को पकड़कर लूटी रकम और हथियार बरामद किए. प्रशिक्षु IPS प्रसन्ना वी की टीम ने अदम्य साहस दिखाया.

04-Apr-2026 02:55 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के सरैया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सीएसपी (CSP) केंद्र से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बहिलबारा मलंग चौक के पास स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र को निशाना बनाया था।


जानकारी के अनुसार, एक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी केंद्र में प्रवेश किया। वहां मौजूद कर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर उन्होंने 29,300 कैश लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बुलेट से तेजी से भागने लगे।


लूट की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल घेराबंदी के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर सरैया कोतवाल सह प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रसन्ना वी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने वायरलेस पर सूचना मिलते ही अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया।


आईपीएस प्रसन्ना वी की टीम ने अपराधियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया। पुलिस की गाड़ियों ने बदमाशों की बुलेट का पीछा किया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस की टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई रकम, वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक और हथियार बरामद किए जाने की सूचना है।


मुजफ्फरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के बीच कड़ा संदेश भेजा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस जांबाजी की जमकर तारीफ की है। आमतौर पर लूट की वारदातों के बाद अपराधी फरार होने में सफल हो जाते हैं, लेकिन प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना वी के नेतृत्व में जिस तरह से टीम ने काम किया, उसने जिला पुलिस की छवि को और मजबूत किया है।


वर्तमान में पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि उनके पुराने आपराधिक इतिहास और किसी बड़े गिरोह के साथ उनके संबंधों का पता लगाया जा सके। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने टीम की सफलता पर संतोष जताया है और शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की बात कही है।