दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
15-Mar-2026 03:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें छितरौली गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के दो नामजद आरोपी और एक शराब तस्कर शामिल है।
बीते दिनों मनियारी थाना क्षेत्र के छितरौली गांव में एक गुमशुदा बच्चे की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान भीड़ ने न केवल पुलिस के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, बल्कि पुलिस वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस हिंसक झड़प में एक पुलिस पदाधिकारी और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनियारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने दो मुख्य नामजद आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलेसरा निवासी संतोष कुमार उर्फ संतोष राय और छितरौली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
दूसरी ओर, थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो को गुप्त सूचना मिली कि भुजंगी चौक के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से विदेशी शराब की खेप लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही उन्होंने एएसआई रामकिशोर राय को दल-बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 13 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
पकड़े गए तस्कर की पहचान जगदीशपुर निवासी नागमणि के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर उसका एक साथी धर्मेंद्र राय मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।