बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार होली से पहले बड़ी कार्रवाई! बिहार में शराब तस्करी का मुख्य आरोपी समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल
03-Mar-2026 10:01 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। जिले के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित उनसर पंचायत के पराती गांव (वार्ड संख्या 3) में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संतलाल साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव और परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम गांव के ही एक गाछी (बगीचे) में कुछ युवक होली के उपलक्ष्य में पार्टी कर रहे थे। खाने-पीने के दौर के बीच अचानक युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि वहां मौजूद एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और सूरज पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे सूरज को लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
हैरानी की बात यह है कि गोली लगने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक सूरज के साथ मौजूद दोस्तों ने मामले को दबाने और उसे बचाने का दिखावा किया। लेकिन जब सूरज की स्थिति बिगड़ने लगी और गांव में गोली चलने की खबर आग की तरह फैल गई, तो सभी दोस्त उसे अकेला छोड़कर मौके से फरार हो गए। जब परिजन और ग्रामीण खोजते हुए गाछी पहुंचे, तो सूरज खून से लथपथ बेहोशी की हालत में वहां पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि मामूली विवाद में दोस्तों ने ही जान ले ली। सूचना मिलने पर पहुंची बोचहां थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात ही शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बोचहां थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पार्टी में शामिल उन सभी युवकों की पहचान की जा रही है जो घटना के वक्त सूरज के साथ मौजूद थे। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।