Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
04-Oct-2025 01:21 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ मेला घूमने गई 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ पांच युवकों के द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की मेला घूमने के दौरान अपनी मां से बिछड़ गई थी। मौके का फायदा उठाकर पांच युवके उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
होश में आने के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। उसके बाद पीड़िता की मां करजा थाना पहुंची। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी 3 युवक अभी फरार चल रहे हैं।
पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के पश्चात दो युवकों की गिरफ्तार किया गया है लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया और उसका बयान दर्ज किया गया है और अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।