ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में इंजीनियर से लूटपाट, विरोध करने...

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में इंजीनियर से लूटपाट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक इंजीनियर से चेन लूट की कोशिश की। विरोध करने पर इंजीनियर गोविंद कुमार को जांघ में गोली मार दी गई।

29-Jun-2025 07:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। दिनदहाड़े एक इंजीनियर से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा इलाके की है। 


वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के बिरई गांव निवासी इंजीनियर गोविंद कुमार अपने ससुराल सकरा जा रहे थे। इसी दौरान मरीचा के तीन पुलवा के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें जांघ में गोली मार दी और लूट कर फरार हो गए।


गोविंद कुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी (पश्चिमी-2) अनिवेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि अपराधियों ने चेन का आधा हिस्सा लूट लिया, जबकि आधा हिस्सा पीड़ित के पास रह गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।