ब्रेकिंग न्यूज़

‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल

Home / crime / बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों...

बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू कारोबारी प्रभाकर सिंह की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

30-Mar-2026 01:55 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी करते हुए गिट्टी-बालू कारोबारी प्रभाकर सिंह की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है।


जानकारी के अनुसार, प्रभाकर सिंह सड़क से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। इससे पहले कि प्रभाकर कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उसे पीछे से ही गोली मार दी है। गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर सिंह को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गिट्टी और बालू के व्यवसाय से जुड़े थे।


वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके। डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दिनदहाड़े शहर के इतने व्यस्त इलाके में हुई इस हत्या ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश और व्यवसायिक विवाद समेत तमाम पहलुओं पर जांच केंद्रित कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक प्रभाकर सिंह गिट्टी वालों के व्यवसाय के साथ-साथ जमीन का भी कारोबार करते थे । तीन गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। विशेष टीम का गठन किया गया है। मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले थे लेकिन अहियापुर थाना क्षेत्र में भी उनके घर था सभी जगह पर पुलिस की टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल करेगी।