सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
30-Jan-2025 06:07 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में चचेरे दादा शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ टूटू सिंह को गोली मारने वाले पोते चुन्नू ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी चुन्नू पर पूर्व से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर था। अब पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी।
बता दें कि 27 जनवरी की रात अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में पारिवारिक विवाद में चुन्नू ने अपने दादा शत्रुघ्न प्रसाद को गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां अब भी इलाज चल रहा है वही चुन्नू की गिरफ्तारी के लिए अहियापुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान चुन्नू ने गुरुवार की दोपहर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
चुन्नू के आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी। पारिवारिक विवाद में गोली मारी गई थी। आरोपी चुन्नू को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर आरोपी चुन्नू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। चुन्नू पर पूर्व से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज है, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर था। पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेने कि करवाई में जुटी है।