ब्रेकिंग न्यूज़

होलिका दहन 2026: भद्रा के शुभ मुहूर्त में होलिका जलेगी, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा Bihar news : होली में चखना के साथ जाम छलकाना पड़ा महंगा ! रसूखदारों की शराब पार्टी पर छापा, बड़ा बाबू समेत 6 गिरफ्तार Bihar weather: होलिका दहन पर बिहार का मौसम: हल्की ठंडक के बीच बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बादल और हवाओं का असर होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा

Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, हमलावरों ने घर को लगाई आग

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर को आग लगा दी। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

11-Feb-2025 11:40 AM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाने क्षेत्र के सरैया गांव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट के बाद हमलावरों ने घर को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई। इसी बीच आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया और घर में आग लगा दी है।


इस घटना की सूचना के बाद से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित का कहना है कि उसका घर फूंक दिया गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया है दो पाटीदार के बीच में मारपीट हुई थी। जिसके बाद घटना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूर्व से इनके बीच में जमीनी विवाद चल रहा था और इसी दौरान में मारपीट हुई थी। एक पक्ष का आरोप है कि उनका घर में आग लगाने का भी काम किया गया है और उसको दबिया से मारा गया था। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।