चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
08-Feb-2025 05:34 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में लाश सड़क किनारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. व्यक्ति के जिस्म पर गहरी चोट के निशान है. पूरा कपड़ा फटा हुआ था और शव अर्धनग्न अवस्था में था. पास में बाइक भी लगी हुई है.
पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल बरामद किया है. ऐसा प्रतीत होता है उसकी हत्या कर लाश फेंक दिया गया है. इसकी सूचना थाना को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है. परिजनों को सुचना दे दी गई है. मृतक की पहचान जनदाहा के कोहियार गांव के 42 वर्षीय दिलीप सिंह के रूप में हुई है.
दिलीप सिंह पकड़ी के वास्तु विहार में अकेले रहता था. उसकी शादी नहीं हुई थी. ठेकेदारी का काम करता था. अपने गांव नहीं जाता था. मृतक के भाई दीपक कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने मारपीट कर हत्या कर दी है. किसी से दुश्मनी के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
पूरे मामले पर एसडीपीओ 1 सीमा देवी ने बताया कि सूचना मिली की संदिग्ध अवस्था में एक बॉडी पड़ी हुई है. पास में ही मृतक का बाइक भी लगा हुआ है. शरीर पर चोट के भी निशान है. ऐसा लगता है जैसे हत्या कर शव फेंका गया है. शरीर पर कपड़े भी नहीं हैं, पेट फटा हुआ है. पुलिस हत्या मान कर अनुसंधान कर रही है.