ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bihar News: अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हुआ ऐसा बवाल, बुलानी...

Bihar News: अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हुआ ऐसा बवाल, बुलानी पड़ गई पुलिस

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने भारी हंगामा किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के दो कर्मियों को हिरासत में लिया है।

10-Feb-2025 11:20 AM

By MANOJ KUMAR

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के एनएच-57 किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने भारी बवाल किया। हंगामा के दौरान पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।


मृतक औराई थाना के महिसवारा के सकल राम की पत्नी पूनम देवी थी। मृतक के पति ने बताया कि पूनम देवी की तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। कुछ लोगों ने बेहतर इलाज होने की जानकारी देकर यहां भर्ती करा दिया। परिजनों को मरीज से मिलने भी नहीं दिया जा रहा था और दवा पर दवा डॉक्टर लिख रहे थे। डॉक्टर द्वारा लगातार दवा लिखने के बाद वह सारी दवा खरीद कर दें रहे थे। 


जब परिजन मरीज से मिलने की जिद पर अड़ गए तो अस्पताल संचालक मिलने दिया। इसके बाद परिजनों ने मरीज को लेकर जाने की बात कही। जिसके बाद अस्पताल संचालक ने बदसलूकी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही अस्पताल के लोगों ने मरीज की मौत होने की जानकारी दी। मरीज के परिजनों का कहना है कि मरीज ठीक था। अचानक मौत हो गई, यह उनके समझ से बाहर की बात बनकर रह गई।


इधर, देर रात तक पुलिस के हिरासत में लिए अस्पताल संचालक और एक अन्य को छुड़ाने के लिए थाने पर लोगों की भीड़ लगी रही। थानेदार रोहन कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को आवेदन देने को कहा गया है। मामला भड़कने पर दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था।