ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति?

बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह तेज: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा, पुलिस ने बचाई जान

मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने दो महिलाओं को घेर लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बचाया। महिलाएँ धार्मिक संगठन से जुड़ी थीं और धर्म प्रचार के लिए घूम रही थीं।

Bihar Crime News

20-Feb-2026 04:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर से बच्चा चोरी की अफवाह जोर पकड़ती जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन बच्चा चोरी की अफवाहें सामने आ रही हैं। इन अफवाहों के कारण राज्य के लोगों में खौफ का माहौल है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते भारी हंगामा देखने को मिला। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर होने के संदेह में दो महिलाओं को घेर लिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मनियारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर आक्रोशित भीड़ के चंगुल से दोनों महिलाओं को सुरक्षित छुड़ाया और उन्हें थाने ले आई। मनियारी थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की यह बात पूरी तरह एक अफवाह है। 


उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिलाएँ एक धार्मिक संगठन से जुड़ी हुई हैं और धर्म प्रचार के सिलसिले में क्षेत्र में घूम रही थीं। ग्रामीणों ने उन्हें गलतफहमी में बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट न करें। फिलहाल, पुलिस मामले की शांतिपूर्वक जांच कर रही है।