ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / crime / बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली,...

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पशु आहार कारोबारी को गोली मारी, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

23-Mar-2026 03:12 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र स्थित बसोली रोड के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने एक पशु आहार व्यवसायी को ओवरटेक कर गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।


घायल युवक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के बनवासू गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास पशु आहार (दाना) के कारोबार से जुड़ा हुआ है और गरहा चौक स्थित एक दुकान में काम करता है। घटना के समय वह अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में बसोली की ओर जा रहा था। 


विकास ने बताया कि जैसे ही वह बसोली रोड पर पहुँचा, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की और सीधे फायरिंग कर दी। गोली विकास की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गरहा थाना की पुलिस और टाउन-2 की सीडीपीओ विनीता सिन्हा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायल को बेहतर इलाज के लिए आनन-फानन में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया। सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने खुद अस्पताल जाकर घायल विकास से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका उपचार जारी है।


पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। टाउन सीडीपीओ ने बताया कि यह हमला निजी रंजिश के कारण हुआ है या लूटपाट के इरादे से, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों के कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है।