ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस में लूट, शादी से लौट रहीं 2 बहनों से 15...

मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस में लूट, शादी से लौट रहीं 2 बहनों से 15 लाख के जेवर लूटे

06-Mar-2021 09:29 AM

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी जमकर तांडव मचाते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल साबित हो रही है. 

ताजा मामला मोकामा-किउल रेलखंड के रामपुर डुमरा हॉल्ट पर गुरुवार की देर राद करीब दो बजे की है, जहां अपराधियों ने मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस में दो बहनों से 15 लाख के जेवर लूट लिये. 

 महिलाओं ने भागलपुर स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई है. महिलाओं का कहना है कि उनलोगों ने जीआरपी से भी घटना के बाद शिकायत की , लेकिन किसी ने नहीं सुनी. पीड़िता अलीगंज निवासी प्रीति कुमारी ने बताया कि वह अपनी बहन और बच्चों के साथ भागलपुर जा रही थी. वह मुजफ्फरपुर से अपने भाई की शादी समारोह से लौट रही थी. तभी रामपुर डुमरा हॉल्ट के पास चाकू के बल पर चार अपराधियों ने जेवर लूट लिए.  

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और भाग गए. पीड़िता ने बताया कि आगे के स्टेशन पर उन्होंन चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और संबंधित स्टेशन पर मौजूद जीआरपी को बताया कि अपराधी उनके जेवर और पैसे लेकर भाग रहे हैं. इसके बाद भी जीआरपी ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आपके सामान ट्रेन में ही कहीं गिरे होंगे. आप वहीं ढूंढ लीजिए.  घटना के बाद इस संबंध में बगल के कोच में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की गई.